Organic

Arjuna Bark Cinnamon Benefits
Organic

Arjuna Bark Cinnamon Benefits: इन बीमारियों से राहत दिलाती है अर्जुन की छाल और दालचीनी, जानिए कैसे करें सेवन

Arjuna Bark Cinnamon Benefits: आजकल के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की समस्याएं होती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आपको अर्जुन की छाल (Arjuna Bark) और दालचीनी(Cinnamon) का इस्तेमाल करना चाहिए. यह हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. इसके अलावा अगर आपको अर्जुन की छाल का इस्तेमाल भी करना है तो इसके बारे में नीचे बताया गया है. यह दोनों ही चीज आपको हमेशा स्वस्थ रखने का काम करती है. दिल के लिए है फायदेमंद (Arjuna Bark Cinnamon Benefits) अर्जुन की छाल और दालचीनी का कथा हमारे दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है. इन दोनों चीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट नसों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा हार्ड ब्लॉकेज की प्रॉब्लम को भी सॉल्व कर देते हैं. आपको ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो यह भी आसानी से ठीक हो जाती है. इम्यून सिस्टम करते हैं बूस्ट अर्जुन की छाल और दालचीनी का कथा इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं. अगर आपको बीमारियां लगी रहती है तो अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से सर्दी खांसी जैसी नॉर्मल बीमारियां भी दूर रहती है. ब्लड शुगर कंट्रोल अगर आपको डायबिटीज की प्रॉब्लम है तो दालचीनी का कथा यह भी कंट्रोल करता है. इसके अलावा यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है. वजन कम होना अगर आपने वेट लॉस की जर्नी में बेहतर उपाय कर लिए हैं फिर भी वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा इस्तेमाल करना चाहिए. वजन कम करने के लिए यह बेहतर उपाय है यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. कैसे करें इस्तेमाल इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाने के लिए एक पेन ले लीजिए. अब आपको इसमें दो कप पानी डालना है और इसे हल्का सा गर्म कर लेना है. अब इसमें दालचीनी मिला दीजिए और 1 इंच अर्जुन की छाल डालकर 10 मिनट तक उबालना है. अब आपको इस पानी को छानकर ठंडा करके पी लेना है. यह भी पढ़ें – Super Drink Kanji Health Tips: सुपर ड्रिंक कांजी बना हेल्थ ट्रेंड, पीने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

Super Drink Kanji Health Tips
Organic

Super Drink Kanji Health Tips: सुपर ड्रिंक कांजी बना हेल्थ ट्रेंड, पीने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

Super Drink Kanji Health Tips: सोशल मीडिया पर इन दिनों कांजी(Kanji) ड्रिंक काफी वायरल हो रही है. हेल्थ एक्सपर्ट इसके जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स गिनाते नजर आ रहे हैं. यह फर्मेंटेड ड्रिंक है, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे मुख्य रूप से गाजर और चुकंदर से तैयार किया जाता है. यह डाइजेशन को बेहतर करने, इम्युनिटी बूस्ट करने और शरीर को डेटॉक्स करने में मदद करता है. हालांकि, इसे पीने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कांजी पीने के फायदे(Super Drink Kanji Health Tips) 1. वजन कम करने में मददगार यह ड्रिंक मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है. खासतौर पर यह बेल्ली फैट घटाने में मदद कर सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता है. 2. डाइजेशन के लिए बेहतर कांजी एक प्रोबिओटिक ड्रिंक है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. इससे दीजेस्टिव मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो इसे पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. 3. इम्युनिटी बूस्टर इस ड्रिंक में Vitamin C और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने और शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. इसे पीने से सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. 4. स्किन और डिटॉक्स के लिए फायदेमंद कांजी में मौजूद beta-carotene और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. यह शरीर से toxins को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे त्वचा और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं. यह ड्रिंक किन लोगों को नहीं पीना चाहिए Sensitive stomach वालों के लिए यह ज्यादा अम्लीय हो सकती है, जिससे पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अगर किसी को मस्टर्ड या स्पिकेस एलर्जी है तो उसे इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. अगर आप viral fever या फ्लू से पीड़ित हैं तो इसे पीने से बचें, क्योंकि यह आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आपको बता दे की कांजी एक हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक है, जिसे सही तरीके से और सही समय पर पिया जाए तो यह कई स्वास्थ्य लाभ दे सकती है. हालांकि, इसे पीने से पहले अपने शरीर की जरूरत और सेहत को ध्यान में रखना जरूरी है. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इसे पीने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Black Carrot Benefits
Organic

Black Carrot Benefits: जानिए काली गाजर के चमत्कारी फायदे, डायबिटीज कंट्रोल और इम्युनिटी होगी बूस्ट

Black Carrot Benefits: सर्दियों में मिलने वाली काली गाजर(Black Carrot) न केवल अपने अनोखे स्वाद और गहरे रंग के लिए जानी जाती है, बल्कि यह कई Health Benefits का खजाना है. इसे “देसी गाजर” के नाम से भी जाना जाता है. काली गाजर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एक Superfood का दर्जा देते हैं. यह खासतौर पर डायबिटीज कंट्रोल, इम्युनिटी बूस्ट और पाचन सुधारने के लिए उपयोगी है. काली गाजर में मौजूद पोषक तत्व काली गाजर का गहरा रंग इसमें पाए जाने वाले Anthocyanins के कारण होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व Eyesight, पाचन और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. काली गाजर के स्वास्थ्य लाभ(Black Carrot Benefits) डायबिटीज कंट्रोल: काली गाजर में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और डायबिटीज से बचाव में मदद करता है. इम्युनिटी बूस्टर: इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से बचाव करते हैं. दिल की सेहत: काली गाजर में पोटैशियम और एंथोसायनिन दिल को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: फाइबर से भरपूर यह गाजर कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करता है. रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें काली गाजर काली गाजर को अपनी डाइट में सलाद, जूस, या सूप के रूप में शामिल करें. यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि Weight Loss में भी मदद करती है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है. काली गाजर का सेवन करने से न केवल आपकी त्वचा और बाल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आप अंदर से भी फिट महसूस करेंगे. इसे अपने सर्दियों के आहार का हिस्सा बनाएं और इसके फायदे का आनंद लें.

Vegetable Juice Benefits
Organic

Vegetable Juice Benefits: फैटी लिवर के लिए इन सब्जियों का जूस है फायदेमंद, पाचन होगा मजबूत, जानें सही सेवन का तरीका

Vegetable Juice Benefits: लीवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो पाचन, मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्सिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। लेकिन आज की अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से लीवर संबंधी समस्याएं, जैसे हेपेटाइटिस, सिरोसिस और फैटी लिवर तेजी से बढ़ रही हैं. फैटी लिवर की समस्या तब होती है जब लिवर में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है, जिससे इसका कामकाज धीमा हो जाता है. यह समस्या ज़्यादातर उन लोगों में पाई जाती है जो अधिक calorie-rich food, ऑइली और फ्रुक्टोज युक्त डाइट लेते हैं. लीवर को स्वस्थ रखने और फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव बेहद ज़रूरी है. इसमें कुछ सब्जियों के जूस का सेवन आपकी काफी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से जूस फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हैं और इन्हें कैसे सेवन करना चाहिए. कौन-कौन से जूस फैटी लिवर के लिए है फायदेमंद (Vegetable Juice Benefits) 1. पालक का जूस (Spinach Juice) पालक का जूस लिवर को डिटॉक्स करने और उसमें जमे फैट को पिघलाने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर सेल्स को पुनर्जीवित करते हैं और इसे flush out toxins करने में मदद करते हैं. पालक का जूस कब्ज और आंतों की समस्याओं को भी कम करता है. सुबह खाली पेट ताजा पालक का जूस पीने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है. 2. नींबू का रस (Lemon Juice) नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. नींबू का जूस detoxifying agent की तरह काम करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीना फैटी लिवर के लिए लाभकारी होता है. 3. गाजर का जूस (Carrot Juice) गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में परिवर्तित होता है, जो लिवर को डैमेज से बचाने में सहायक है. यह जूस डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करता है और पाचन को सुधारता है. इसे दिन में एक बार नियमित रूप से पीने से फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. 4. चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) चुकंदर का जूस liver detoxification के लिए बेहतरीन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो खून को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को तोड़ने में मदद करते हैं. इसे रोजाना पीने से लिवर हेल्दी रहता है. फैटी लिवर को नियंत्रित करना मुश्किल नहीं है, बस सही डाइट और स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है. पालक, नींबू, गाजर और चुकंदर जैसे जूस को अपने आहार में शामिल करें और लिवर को स्वस्थ बनाएं. इसके साथ संतुलित डाइट और नियमित वर्कआउट करना भी बेहद जरूरी है.

Ayurvedic Ginger Tips
Organic

Ayurvedic Ginger Tips: सर्दियों में सेहत का खजाना, आयुर्वेद के अनुसार अदरक खाने का सही तरीका

Ayurvedic Ginger Tips: सर्दियों में अदरक (Ginger) को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, अदरक का सेवन सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव में बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है. सही तरीका: अदरक और शहद का सेवन(Ayurvedic Ginger Tips) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, अदरक को शहद (Honey) के साथ खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा तरीका है. इसके लिए एक चम्मच अदरक का रस निकालें और उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण का रोजाना सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा, आप अदरक के दो से तीन छोटे टुकड़ों को चबा सकते हैं, जो भूख बढ़ाने और पाचन (Digestion) को सुधारने में मददगार है. पाचन और गट हेल्थ के लिए लाभदायक अदरक आपकी गट हेल्थ (Gut Health) को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है. यह गैस, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. अदरक का नियमित सेवन जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है. इसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो पाचन समस्याओं से परेशान रहते हैं. दिल और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान अगर आप नियमित रूप से अदरक का सही मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपकी दिल की सेहत (Heart Health) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) को नियंत्रित करने और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर है. डायबिटीज (Diabetes) के मरीज भी अदरक का सेवन कर सकते हैं. कुल मिलाकर, अपने डेली डाइट प्लान (Daily Diet Plan) में अदरक को शामिल करना आपकी सेहत को हर तरह से मजबूत बना सकता है.

Carrot Eating Benefits
Organic

Carrot Eating Benefits: कई बीमारियों को दूर करता है गाजर, जानें इसकी तासीर गर्म होगी या ठंडी

Carrot Eating Benefits: सर्दियों के मौसम में मार्केट में गाजर(Carrot) खूब बेचा जाता है. गाजर से बना हुआ हवा, सूप, सलाद और सब्जी जूस के रूप में लोग इसका सेवन करते हैं. गाजर में मिलने वाला बीटा कैरोटीन और फाइबर हमारे शरीर को कई तरह से लाभ देता है. गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद(Carrot Eating Benefits) है. गाजर खाने से शरीर में होने वाली कई बीमारियों से राहत मिलती है. सर्दियों के मौसम में गाजर खाना बहुत फायदेमंद होता है. बहुत कम लोगों को पता है की गाजर की तासीर ठंडी होती है या गरम. कैसी होती है गाजर की तासीर(Carrot Eating Benefits) गाजर की तासीर के बारे में जाने तो यह बिल्कुल गर्म होता है और ना ही पूरी तरह से ठंडा होता है. यह नॉर्मल होता है गाजर हल्का मीठा होता है वह ठंडा कहलाता है. वहीं जो गाजर खाने में कड़वा लगता है वह गर्म होता है. गाजर की तासीर को पहचानने के लिए स्वाद पर निर्भर करता है.सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है. कैंसर(Cancer) कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे व्यक्ति परेशान रहता है लेकिन अगर आप गाजर खाते हैं तो यह आपकी परेशानी को कम करने का काम करता है. गाजर में मौजूद बीटा केराटिन कैंसर के विकास को रोकता है. रौशनी अगर आप गाजर का सेवन करते हैं तो इस तरह से आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाती है. आपके शरीर में अगर विटामिन ए की कमी है तो गाजर उसे पूरा करता है. पाचन गाजर खाने से पाचन की समस्या भी ठीक हो जाती है. गाजर में मिलने वाला फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेस्ट होता है. अगर आपको गैस्टिक की प्रॉब्लम भी हो रही है तो गाजर का जूस इस समस्या में काम आता है. इम्मून सिस्टम गाजर खाने से आपकी इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत हो जाती है. गाजर में मौजूद विटामिन सी शरीर को दुरुस्त रखता है और आपको कोई भी बीमारी जल्दी नहीं लगती है.

Benefits of Peepal leaves
Organic

Benefits of Peepal leaves: औषधि गुणों का खान है पीपल का पेड़, पत्ता और छाल से कई बीमारियों का कर सकते है इलाज

Benefits of Peepal leaves: आप लोगों के आस पास पीपल(Peepal) का पेड़ जरूर लगा होगा. दिव्य वृक्ष अर्थात पीपल के पेड का धार्मिक और संस्कृतिक महत्व होता है. पूजा पाठ में इस पेड़ की पूजा की जाती है. ज्यादातर शनिवार को लोग पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाते हैं. वही लोगों का मानना हैं कि पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर तप,योग और साधना करने से शांति और ज्ञान मिलता है. पीपल के पेड़ और उसके पत्तों का इस्तेमाल धार्मिक ही नहीं बल्कि कई प्रकार से आयुर्वेदिक दवाओं(Ayurvedic Medicines) में भी किया जाता है. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन और दर्द को दूर भगाते हैं।पीपल पत्ते खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है. सांस के मरीज खांसी,अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए पीपल के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार दिव्य वृक्ष यानि पीपल के पत्तों का उपयोग करके पाचन क्रिया में सुधार लाया जा सकता है. पीपल के पत्तों के प्रयोग से गैस, एसिडिटी,अपच और दस्त जैसी समस्याओं में राहत हो सकती है. त्वचा संबंधित रोगों के लिए भी पीपल के पत्तों का प्रयोग दवा की तरह कर सकते हैं. आंतों को स्वस्थ बनाने में मददगार हैं।पीपल के पत्तों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं. इनको खाने से पाचन क्रिया को मजबूत किया जा सकता है. इनका प्रयोग करने से आंतों की एक्टिविटी बढ़ाती है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है. पीपत के पत्तों का सेवन करने से आंतों की सफाई होती है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों में आई किसी तरह की सूजन को भी रोकते हैं. पीपल के पत्तों को खाने से डायरिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. पीपल के पत्तों का सेवन करने से पेट,आंत और शरीर का खून साफ होता हैं. पीपल के पत्ते आंतों और पेट में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे खून में आई खराबियों को भी दूर किया जा सकता है. पीपल के पत्तों का अर्क निकालकर सेवन कररने से आंतों का इंफेक्शन दूर होता है. कमजोरी दूर करने में है असरदार(Benefits of Peepal leaves) यदि आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो रही हो तो इसके लिए पीपल के पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है. पीपल के पत्तों का प्रयोग करने से शरीर की कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है. इसके लिए पीपल के पत्तों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें. अब उस पाउडर के बराबर अनुपात में मिश्री मिला कर इसे सुबह शाम खाएं. इस तरह पीपल के पत्तों का इस्तेमाल करने से शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है.

Benefits of Consuming Tulsi Leaves
Organic

Benefits of Consuming Tulsi Leaves: तुलसी की पत्तियां हमारे लिए होता है फायदेमंद, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Benefits of Consuming Tulsi Leaves: अपने औषधीय गुणों के कारण जाने जाने वाली तुलसी(Tulsi) के पेड़ की पतियों का आयुर्वेद में बहुत अधिक महत्व है. आई जानें तुलसी का सेवन करने से क्या क्या फायदें होते है तथा इसका प्रयोग कैसे करे कि इससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले? तुलसी का प्रयोग पूजा पाठ के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.इसमें विटामिन A, विटामिन K,मैंगनीज, आयरन, कैल्शियम के साथ बीटा-क्रिप्टोक्सैंथिन,ज़ेक्सैंथिन, ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं तुलसी का सेवन करने से क्या फायदा होगा तथा इसको कैसे खाएं? इन समस्याओं में तुलसी का सेवन है लाभकारी(Benefits of Consuming Tulsi Leaves)   पाचन के लिए हैं महत्वपूर्ण(digestion)   तुलसी में मुख्य रूप से यूजेनॉल पाया जाता हैं जो मुख्यत: अपने सूजनरोधी गुण के लिए जाना जाता हैं इससे पाचन तंत्र स्वस्थ है. यह रासायनिक यौगिक तुलसी में होने की वजह से पाचन और तंत्रिका तंत्र को लाभ पहुँचाती है और आपका पाचन बेहतर हो और शरीर में उचित पीएच संतुलन हो. डायबिटीज में है फायदेमंद(diabetes)   अगर,आपको मधुमेह है, तो तुलसी को आहार में ज़रूर शामिल करें. यह रक्त में शर्करा के स्राव की प्रक्रिया को धीमा करता है और मधुमेह प्रबंधन में मदद करता है. अवसाद को करता है दूर(Depression)   तुलसी में एडाप्टोजेन नामक एक रासायनिक पदार्थ पाया जाता है जो कि तनाव-रोधी पदार्थ होता है. शोध से पता चलता है कि यह चिंता और अवसाद(Depression) को कम करने में मदद करता है, साथ ही न्यूरोट्रांसमीटर को उत्तेजित करता है जो ऊर्जा और खुशी पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं. तो, तुलसी और सेज के साथ एक गर्म कप चाय का आनंद लें और अंतर देखें. लिवर के लिए हैं बहुत लाभकारी   तुलसी आपके लीवर से विषैले पदार्थों को निकलता है और आपके लीवर में वसा के जमाव को रोकने का प्रयास करती है. तुलसी खून से विषाक्त पदार्थों को निकालता है और इसे शुद्ध करता है. स्किन के लिए फायदेमंद   तुलसी के पत्तों का सेवन करने से स्किन का टेक्स्चर बेहतर होता है.इसकी पत्ती सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर है. तुलसी के सेवन से स्ट्रेस कम होता है. साथ ही तुलसी का काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी की समस्या भी दूर होती है. ऐसे करें तुलसी का सेवन   प्रतिदिन सुबह खाली पेट तुलसी की 3-4 पत्तियों को लेकर चबा चबा कर खा लें. तुलसी की कुछ पत्तियों को एक गिलास पानी में रात भर डुबोकर रखना है. फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पीना है. 4-5 तुलसी की पत्तियां को एक कप पानी में डालकर कम से कम एक मिनट गर्म कर ले फिर इसे एक कप में छान कर शहद के साथ इसका सेवन करें लें.

organic food
Organic

Organic Food: बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे ऑर्गेनिक फूड से जुडी हुई 5 बड़ी गलत बातें

Organic Food: आजकल ऑर्गेनिक फूड(organic food) का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बारे में कई गलतफहमियां भी हैं. लोग सोचते हैं कि ऑर्गेनिक फूड हमेशा सेहत के लिए अच्छे होते हैं या ये महंगे होने के कारण हमेशा अच्छी क्वालिटी के होते हैं. कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ऑर्गेनिक फूड में कोई कीटनाशक नहीं होते या इनमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते. इसलिए, हमें इन गलतफहमियों को दूर करना जरूरी है. चलिए, जानते हैं ऑर्गेनिक फूड से जुड़ी 5 बड़ी गलतफहमियों के बारे में, जो आपको चौंका देंगी. ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऑर्गेनिक खेती में कीटनाशक का प्रयोग नहीं होता हैं,लेकिन उनका यह मानना गलत है. क्योंकि इसमें भी कीटनाशको का भी प्रयोग होता हैं लेकिन वे प्राकृतिक होते हैं. इसका मतलब ये नहीं कि वे हमेशा ज्यादा सुरक्षित या पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं. ऑर्गेनिक खाना होता है हेल्दी(Organic Food is Healthy) ऑर्गेनिक खाने में भी उतनी ही फैट, कैलोरी या चीनी हो सकती है जितनी कि साधारण खाने में होती है. ऑर्गेनिक का टैग सिर्फ ये दिखाता है कि वो कैसे उगाया गया है. लेकिन हम उसको ये नहीं मान सकते है कि वो हेल्दी ही होगा. ऑर्गेनिक खेती पर्यावरण के लिए हमेशा अच्छी होती है. ऑर्गेनिक खेती में किसी तरह के केमिकल या रसायन का इस्तेमाल नहीं होता, जैसे कि कीटनाशक. इसकी जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इस खेती में फसल उगाने के लिए ज्यादा जमीन और पानी की जरूरत पड़ती है. इससे पर्यावरण को उतना फायदा नहीं होता, जितना लोग सोचते हैं. ऑर्गेनिक सब्जियों तथा फलों में वे रसायन जो उन्हें लंबे समय तक ताज़ा रखते हैं,नहीं पाए जाते है. इसके वजह ये जल्दी खराब हो सकते हैं. ताजगी बनाए रखने का समय सामान्य फलों और सब्जियों की तुलना में कम होता है,इसलिए ये जल्दी सड़ जाते हैं. ऑर्गेनिक खाना होता है ज्यादा स्वादिष्ट हर किसी का स्वाद अलग होता है. कुछ लोगों को ऑर्गेनिक खाना ज्यादा स्वादिष्ट और अच्छा लगता है क्योंकि यह बिना केमिकल्स के उगाया जाता है. लेकिन कुछ लोगों को साधारण खाना भी उतना ही ठीक लगता है और उन्हें दोनों में कोई खास फर्क महसूस नहीं होता.

Papaya Benefits in Winter
Organic

Papaya Benefits in Winter: पपीता ठंडा होता है या गरम? जानिए सर्दियों में खाने के फायदे और नुकसान

Papaya Benefits in Winter: सर्दियों के मौसम में पपीता(Papaya) बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और यह पोषण से भरपूर फल है. हालांकि, इस मौसम में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि क्या ठंड के दिनों में पपीता खाना सही है. पपीता की तासीर और इसके फायदों को समझना बेहद जरूरी है. आइए, जानते हैं कि सर्दियों में पपीता क्यों फायदेमंद है और इसे खाने का सही तरीका क्या है. पपीता की तासीर: ठंडा या गरम? पपीते की तासीर गर्म मानी जाती है. इसका सेवन शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जो सर्दियों में ठंड से बचाने में मददगार है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ लिवर और आंतों के कामकाज को भी बेहतर बनाता है. पपीता शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म(Metabolism) को तेज करता है. इसलिए सर्दियों के मौसम में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद(Papaya Benefits in Winter) पपीता को पाचन तंत्र का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम पाचन में सुधार करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसमें उच्च मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने और आंतों की सेहत बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप सर्दियों में भारी भोजन कर रहे हैं, तो पपीता आपके पाचन के लिए रामबाण साबित हो सकता है. फेफड़ों और अस्थमा के लिए लाभकारी सर्दियों में अस्थमा और सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं. पपीते में मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन फेफड़ों की सूजन को कम करने में मददगार हैं. धूम्रपान करने वालों के लिए यह एक खास फल है, क्योंकि यह फेफड़ों में जमा विषाक्त पदार्थों को साफ करता है. हड्डियों को बनाता है मजबूत पपीता में मौजूद काइमोपैपेन एंजाइम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है। यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है. सर्दियों में ठंड के कारण हड्डियों में दर्द और जकड़न की समस्या आम होती है. ऐसे में पपीते का सेवन इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. पपीता न केवल सर्दियों में खाने के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह पाचन से लेकर हड्डियों तक और फेफड़ों से लेकर त्वचा तक, हर तरह से लाभकारी है. आप इसे सुबह नाश्ते में या भोजन के बाद डेज़र्ट के रूप में खा सकते हैं. हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए. Winter diet में पपीता शामिल कर आप सर्दियों में सेहतमंद रह सकते हैं.

Scroll to Top