Fitness Tips For Women: 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को करना चाहिए यह काम, वजन में नहीं होगा इजाफा c

admin

admin

Fitness Tips For Women

Fitness Tips For Women: आजकल की महिलाएं (Women) अपने आप को फिट रखने के लिए खाने पीने तथा जीवन जीने के तरीको को फॉलो करती हैं. इसके बाद भी 40 साल की होने के बाद शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. विशेषकर बेली फैट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. जिसकी वजह से बॉडी मोटी हो जाती है.

ऐसे में महिलाएं एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हैं. लेकिन गलत एक्सरसाइज की वजह से शरीर में चोट लगने का भी डर बना रहता है. ऐसे में जरूरी है कि सही फिटनेस रूटीन को फॉलो किया जाए. यदि आप 40 साल के होने के बाद शरीर में बढ़ रहे फैट से परेशान हो गई हो तो इन टिप्स को फॉलो करें,

प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें(Fitness Tips For Women)

पेट के निचले हिस्से के आसपास जमा हो रही चर्बी को दूर करना चाहती हो तो अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा दें तथा दिनभर में रुक रुक कर थोड़ा बहुत खाते रहे. इससे बार-बार लगने वाली भूख कम लगेगी. साथ ही साथ थोड़ा-थोड़ा खाने से खाना आसानी से डाइजेस्ट होगा और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा.

हर्बल टी है जरूरी

अगर आपको खाने के बाद भी कुछ खाने का मन करने लगता है तो हर्बल टी पिएं।नींबू पानी,ग्रीन टी या हर्बल टी स्नैकिंग की क्रेविंग को कम करने में मदद करेगी.

कॉर्डियो एक्सरसाइज करें

प्रतिदिन व्यायाम करें।साइकिलिंग,रनिंग,एक्सराइज एरोबिक्स जैसे चर्बी को कम करने वाले व्यायामों को अवश्य करे. प्रतिदिन 45 मिनट से लेकर 60 मिनट तक व्यायाम अवश्य करे.

तेज वॉक से पड़ेगा असर

अगर आप वॉक करती हैं तो हर 2-4 मिनट में तेज वॉक करें। वॉक करने की स्पीड बढ़ाकर चलने के बाद घटाएं. ये तकनीक वजन को कंट्रोल रखने में मदद करेगी. पूरे 30 मिनट की वॉक करने के बाद इसे रिपीट करते रहें.

वजन जरूर उठाएं

40 साल के बाद अपने आप को मजबूत रखना है तो हफ्ते में कम से कम दो दिन वजन जरूर उठाएं।वजन उठाने से कमर के पास का फैट घटने में मदद मिलेगी. इसके अलावा बोज पोज योगासन और क्रिस क्रास लेग रेज जैसी एक्सरसाइज लोअर बॉडी फैट को कम करने में मदद करेगी.

Related Post

Herbal Tea Recipe: रूटीन में शामिल करें ये हर्बल चाय, जानें बनाने की विधि और इसके 5 फायदे

Herbal Tea Recipe: भारत में हर दूसरे इंसान के दिन की शुरुआत चाय साथ होती है. देश ही नहीं विदेशों में भी चाय को कई तरीकों से अपने पेय के रूप में शामिल किया जाता है.लेकिन चाय का आपके स्वास्थ्य पर भी...
Scroll to Top