Rainy Season Insects : बरसात के मौसम में कई सारी परेशानियां आती है इस मौसम में कीड़े मकोड़े से परेशान रहते हैं। अगर आपके घर में भी बरसात के समय में कीड़े मकोड़े घुसने लग जाते हैं तो इसके लिए बेहतर उपाय बताया गया है। बारिश के मौसम में कीड़ों मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स बताए गए हैं। बरसात के मौसम में जगह-जगह पर पानी लगने की वजह से कीड़े मकोड़े पानी में पनपना लग जाते हैं। हवा में नमी होने के कारण और जगह-जगह पर पानी की वजह से कीड़े की प्रजनन बढ़ जाती है। यह सभी बरसाते कीड़े किचन में घुसने लग जाते हैं इस तरह से संक्रमण का खतरा भी पैदा होता है।
बरसाती कीड़े-मकोड़े को भगाने के उपाय
कपूर
बरसाती कीड़ों मकोड़ों को घर में आने से रोकने के लिए आपको कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए। तरीका बहुत ही फायदेमंद है इस तरह से कीट पतंगे घर में नहीं घुसते हैं। कपूर की तेज दुर्गंध से दुआ होता है जिसकी वजह से मच्छर और कीड़े दूर भागते हैं। यह एक ऐसा बेहतरीन तरीका है जिस घर में रहने वाले परिवार वालों को भी किसी तरह की समस्या नहीं होती।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा बरसाती कीड़ों को घर से भगाने के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए आते में बेकिंग सोडा मिल लेना है और इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब आपको यह दरवाजे के कोने पर लगा देना है इससे चीटियां और बरसाती कीड़े मकोड़े घर में नहीं घुसते हैं। अगर आपके घर में बहुत ज्यादा कॉकरोच हो गए हैं तो भी आप यह तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं।
एसेंशियल ऑयल
कीड़े मकोड़े को भगाने के लिए एसेंशियल ऑयल भी एक असरदार उपाय है। एसेंशियल ऑयल की तेज खुशबू इंसान को तो अच्छी लगती है लेकिन इससे की पतंग से दूर भागते हैं। एसेंशियल ऑयल को इस्तेमाल करने के लिए आपको इस स्प्रे की बोतल में पानी के साथ मिला लेना है और घर में इसका इस्तेमाल करना है अगर आप चाहे तो इस पानी से पूछा भी लगा सकते हैं।
नीम
कीड़े मकोड़े को घर से भगाने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे ज्यादा से ज्यादा कीड़े घर से भाग जाते हैं। आप चाहे तो नीम के सूखे पत्तों को जलाकर छोड़ दीजिए इस तरह से इसकी दुर्गंध से कीड़े मकोड़े घर में नहीं घुसते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं नीम के तेल से कीड़े मकोड़े दूर भागते हैं।
बेकिंग सोडा और नींबू
अगर आपके घर के अंदर कीड़े मकोड़े आ रहे हैं तो आप बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिलाकर भी स्प्रे बोतल में रख सकते हैं। यह बाथरूम किचन और कमरों में घुसने वाले कीड़े मकोड़े को आसानी से बाहर निकलने का काम करता है। अगर आपके घर के अंदर कॉकरोच भी घुस रहे हो तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।