Author name: admin

Papaya Benefits in Winter
Organic

Papaya Benefits in Winter: पपीता ठंडा होता है या गरम? जानिए सर्दियों में खाने के फायदे और नुकसान

Papaya Benefits in Winter: सर्दियों के मौसम में पपीता(Papaya) बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और यह पोषण से भरपूर फल है. हालांकि, इस मौसम में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि क्या ठंड के दिनों में पपीता खाना सही है. पपीता की तासीर और इसके फायदों को समझना बेहद जरूरी है. आइए, जानते हैं कि सर्दियों में पपीता क्यों फायदेमंद है और इसे खाने का सही तरीका क्या है. पपीता की तासीर: ठंडा या गरम? पपीते की तासीर गर्म मानी जाती है. इसका सेवन शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जो सर्दियों में ठंड से बचाने में मददगार है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ लिवर और आंतों के कामकाज को भी बेहतर बनाता है. पपीता शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म(Metabolism) को तेज करता है. इसलिए सर्दियों के मौसम में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद(Papaya Benefits in Winter) पपीता को पाचन तंत्र का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम पाचन में सुधार करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसमें उच्च मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने और आंतों की सेहत बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप सर्दियों में भारी भोजन कर रहे हैं, तो पपीता आपके पाचन के लिए रामबाण साबित हो सकता है. फेफड़ों और अस्थमा के लिए लाभकारी सर्दियों में अस्थमा और सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं. पपीते में मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन फेफड़ों की सूजन को कम करने में मददगार हैं. धूम्रपान करने वालों के लिए यह एक खास फल है, क्योंकि यह फेफड़ों में जमा विषाक्त पदार्थों को साफ करता है. हड्डियों को बनाता है मजबूत पपीता में मौजूद काइमोपैपेन एंजाइम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है। यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है. सर्दियों में ठंड के कारण हड्डियों में दर्द और जकड़न की समस्या आम होती है. ऐसे में पपीते का सेवन इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. पपीता न केवल सर्दियों में खाने के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह पाचन से लेकर हड्डियों तक और फेफड़ों से लेकर त्वचा तक, हर तरह से लाभकारी है. आप इसे सुबह नाश्ते में या भोजन के बाद डेज़र्ट के रूप में खा सकते हैं. हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए. Winter diet में पपीता शामिल कर आप सर्दियों में सेहतमंद रह सकते हैं.

Winter Immunity Magnesium Foods
herbal fitness tips

Winter Immunity Magnesium Foods: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये Magnesium-Rich Foods, डाइट में जरूर करे शामिल

Winter Immunity Magnesium Foods: सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप बीमारियों और संक्रमण से बच सकें. हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, और मैग्नीशियम उनमें से एक है. यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बल्कि मांसपेशियों और हड्डियों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है. इस लेख में हम उन Magnesium-Rich Foods के बारे में बात करेंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपनी इम्युनिटी को बेहतर बना सकते हैं. 1. बादाम(Winter Immunity Magnesium Foods) बादाम पोषण का खजाना है और इसे डाइट में शामिल करना सर्दियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह न केवल Brain Health के लिए अच्छा है, बल्कि मैग्नीशियम का एक बेहतरीन स्रोत भी है. रोजाना 5-7 बादाम खाने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और ठंड के मौसम में थकान महसूस नहीं होती. इसके साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है. 2. ब्लैक बीन्स ब्लैक बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती हैं. इनमें मौजूद मैग्नीशियम आपके Energy Production को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इसे सलाद, सूप या करी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. सर्दियों में ब्लैक बीन्स आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं. 3. चिया सीड्स चिया सीड्स को अक्सर वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल किया जाता है, लेकिन यह Winter Immunity Foods का भी हिस्सा होना चाहिए. यह मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत और शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखता है. इसे स्मूदी, ओट्स या दही के साथ मिक्स करके आसानी से खाया जा सकता है. 4. पालक और मूंगफली हरी सब्जियां जैसे पालक सर्दियों में सुपरफूड का काम करती हैं. इसमें आयरन के साथ-साथ भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखता है. वहीं, मूंगफली भी एक आसान और सस्ता विकल्प है. यह न केवल Nerve Function को बेहतर बनाती है, बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्म और एनर्जेटिक बनाए रखती है. इन Magnesium-Rich Foods को डाइट में शामिल करें और इस सर्दी अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करें. हेल्दी डाइट अपनाकर आप बीमारियों से बच सकते हैं और शरीर को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं.

Poisonous Grass Allergy Risk
Herbs

Poisonous Grass Allergy Risk: इस घास में छुपा है खतरनाक जहर, छूने से हो सकती है गंभीर एलर्जी

Poisonous Grass Allergy Risk: धरती पर लाखों प्रजातियों के पेड़-पौधे और घास पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ लाभकारी होते हैं तो कुछ खतरनाक. इन्हीं में से एक है गाजर घास (Parthenium hysterophorus), जिसे आमतौर पर “कांग्रेस घास” के नाम से भी जाना जाता है. यह घास न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि इंसानों और जानवरों के लिए भी बेहद खतरनाक मानी जाती है. यह घास सड़क किनारे, खाली प्लॉट्स और रेलवे ट्रैक के पास तेजी से उगती है और फैलने की क्षमता रखती है. अगर इसे समय पर हटाया न जाए तो यह बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है. गाजर घास का प्रभाव(Poisonous Grass Allergy Risk) गाजर घास किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मानव जीवन और जानवरों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, इस घास के संपर्क में आने से एलर्जी, खुजली, त्वचा रोग, और यहां तक कि अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसमें मौजूद पारथेनिन रसायन के कारण यह जहरीली हो जाती है. इंसानों के अलावा, जानवर भी इस घास को नहीं खाते, जिससे यह उनके लिए भी हानिकारक साबित होती है. शरीर पर गाजर घास के दुष्प्रभाव गाजर घास के संपर्क में आने से त्वचा पर फफोले, खुजली और लाल चकत्ते जैसे लक्षण उभर सकते हैं. इसके अलावा, लंबे समय तक संपर्क में रहने से आंखों में जलन, दमा, जुकाम, और सांस संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घास फसलों के पोषक तत्वों को खत्म कर देती है, जिससे फसल उत्पादन में भारी कमी होती है. इसके साथ ही यह घास खेतों में तेजी से फैलती है, जिससे इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है. गाजर घास से बचाव के उपाय गाजर घास से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द हटाना जरूरी है. खेतों में जैविक तरीकों से इसे नष्ट करना सबसे अच्छा विकल्प है.  इसके लिए घास की पहचान कर उसे जड़ से हटाएं. एहतियात के तौर पर ग्लव्स और मास्क पहनकर काम करें ताकि इसके जहरीले प्रभाव से बचा जा सके. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस घास को जलाने के बजाय इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करें. साथ ही, खेतों की नियमित सफाई और घास को फैलने से रोकने के उपाय अपनाने से इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। गाजर घास(Parthenium hysterophorus) केवल एक जंगली घास नहीं है, बल्कि यह इंसानों, जानवरों और पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है. इसके खतरनाक प्रभावों को देखते हुए समय रहते इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. यदि इसे नजरअंदाज किया गया, तो यह न केवल हमारी फसल उत्पादन क्षमता को प्रभावित करेगा बल्कि मानव स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएगा.

Winter Cracked Heels Remedy
Organic

Winter Cracked Heels Remedy: सर्दियों में फटी एड़ियों का आसान इलाज, महंगी क्रीम छोड़ें और घर पर बनाएं ये नेचुरल रेमेडी

Winter Cracked Heels Remedy: सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियां (cracked heels) एक आम समस्या बन जाती है. ठंड के कारण त्वचा रूखी और कठोर हो जाती है, जिससे एड़ियों में दरारें पड़ने लगती हैं. यह समस्या ज्यादा चलने, खड़े रहने, सूखी हवा और गर्म पानी से नहाने के कारण और भी बढ़ सकती है. अगर इन दरारों की सही देखभाल न की जाए, तो यह संक्रमण का कारण बन सकती हैं. महंगी क्रीम खरीदने के बजाय, आप घर पर ही प्राकृतिक सामग्री से बनी क्रीम का उपयोग करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे. शहद और जैतून के तेल की क्रीम (Honey and Olive Oil Cream)   शहद और जैतून का तेल त्वचा के लिए अद्भुत गुणों से भरपूर हैं. शहद में एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जबकि जैतून का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है. इसे बनाने के लिए, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को हल्के गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें फिर इसे फटी हुई एड़ियों पर लगाकर मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह इसे धो लें. यह नुस्खा आपकी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और एड़ियों की दरारों को भरने में मदद करता है. दही और नींबू का पैक (Yogurt and Lemon Pack)   दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. नींबू, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमक और कोमलता प्रदान करता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को फटी एड़ियों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. 15-20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. यह मिश्रण त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर एड़ियों को कोमल और मुलायम बनाता है. एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण (Aloe Vera and Coconut Oil Blend)   एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और गहराई से नमी प्रदान करता है, जबकि नारियल तेल में मौजूद एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण एड़ियों को संक्रमण से बचाते हैं. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. इस मिश्रण को फटी हुई एड़ियों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें. यह नुस्खा त्वचा की दरारों को भरने और कोमलता लौटाने में बेहद कारगर है. इन घरेलू नुस्खों (natural remedies for cracked heels) को नियमित रूप से अपनाकर आप सर्दियों में अपनी फटी हुई एड़ियों को ठीक कर सकते हैं. इसके साथ ही, अपने पैरों को हमेशा साफ और मॉइस्चराइज्ड रखें. थोड़ी सी देखभाल और सही उपायों से सर्दियों में एड़ियों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखना आसान है.

Mango Pickle Recipe and Benefits
Recipes

Mango Pickle Recipe and Benefits: जानिए सबसे पसंदीदा आम के अचार की रेसिपी, इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Mango Pickle Recipe and Benefits: हाल ही में गूगल ने टॉप मोस्ट सर्च रेसिपी 2024 की लिस्ट जारी की, जिसमें अचार ने भारत में दूसरा और दुनिया में चौथा स्थान हासिल किया है. अचार सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. भारत में विभिन्न प्रकार के अचार बनाए जाते हैं, खासकर आम का अचार सबसे लोकप्रिय है. इसमें देसी मसाले जैसे राई, सौंफ, अजवाइन और हींग का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. आम के अचार के 5 बेहतरीन फायदे(Mango Pickle Recipe and Benefits)   1. हड्डियों और स्किन के लिए फायदेमंद   फर्मेंटेड आम के अचार में नेचुरल विटामिन के, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बोन डेंसिटी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवान बनाए रखते हैं और एंटी-एजिंग(ANTI-AGEING) प्रक्रिया में मददगार होते हैं। 2. वेट लॉस में सहायक   आम के अचार में इस्तेमाल होने वाले मेथी दाना और सौंफ मेटाबॉलिज्म(Metabolism) को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 3. पाचन तंत्र को सुधारता है   अचार को फर्मेंटेशन प्रक्रिया से बनाया जाता है, जिससे इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स विकसित होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है। कब्ज, सूजन और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 4. डायबिटीज(diabetes) को कंट्रोल करता है   आम के अचार में मौजूद विनेगर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 5. इम्यूनिटी बूस्ट(Immunity Boost) करता है   देसी मसालों जैसे राई, सौंफ और अजवाइन से तैयार आम का अचार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।अगर संतुलित मात्रा में आम के अचार का सेवन किया जाए, तो यह न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।

Cholesterol-Control Roti Recipe
Recipes

Cholesterol-Control Roti Recipe: कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए खाएं खास रोटियां, आटे में मिलाएं ये जादुई चीजें

Cholesterol-Control Roti Recipe: सर्दियों में अक्सर हम अपनी डाइट में बदलाव करते हैं, और इस मौसम में हमें ऐसे खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है जो हमारे शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सेहतमंद भी हों. एक स्वस्थ जीवन के लिए सही आहार का चयन बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब बात कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने की हो. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए गेहूं की रोटियों के बजाय बाजरा की रोटियां खाने का सुझाव दिया जाता है. आइए जानते हैं कि क्यों बाजरा की रोटी के क्या-क्या और कितने फायदे है. सर्दियों में बाजरा की रोटी क्यों फायदेमंद है? (Winter Bajra Roti Benefits)   सर्दियों में बाजरा का सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. बाजरा को सर्दियों का ‘राजा’ भी कहा जाता है, और यह अन्य अनाजों की तुलना में अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो गेहूं के आटे में बाजरा का आटा मिलाकर रोटियां बनाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बाजरा की रोटी के फायदे(Winter Bajra Roti Benefits)   कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें: बाजरा के आटे में उच्च मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. वजन घटाने में सहायक: बाजरा की रोटियां ग्लूटेन-फ्री होती हैं, जो वजन कम करने में मदद करती हैं. इसके फाइबर से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है. पोषक तत्वों से भरपूर: बाजरा में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. डायबिटीज में मददगार: बाजरा की रोटियां डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी हैं, क्योंकि ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। बाजरा और गेहूं के आटे का मिश्रण(Cholesterol-Control Roti Recipe)   आप बाजरा और गेहूं के आटे का मिश्रण बना सकते हैं। 1 कटोरी गेहूं के आटे में 1 कटोरी बाजरा का आटा मिलाकर उसे गूंथ लें और रोटियां बना लें. इस रोटी को अपनी डाइट में शामिल करने से सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। बाजरा की रोटियां न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती हैं. खासकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसे अपनी सर्दियों की डाइट में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

Winter Chutneys Unique Flavors
Recipes

Winter Chutneys Unique Flavors: सर्दियों में लें स्वाद का आनंद, 6 अनोखी चटनी जो बनाती हैं भोजन को और भी खास

Winter Chutneys Unique Flavors: सर्दी का मौसम(winter season) कई तरह के मौसमी उत्पादों से भरपूर होता है. यही समय होता है जब आप स्वादिष्ट, ताजगी से भरी और सेहत से भरपूर चटनियाँ बना सकते हैं. इन चटनियों का स्वाद न केवल आपके भोजन को और भी ज़ायकेदार बनाता है, बल्कि यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत भी देती हैं. आइए जानें सर्दियों में आनंद लेने के लिए 6 अनोखी चटनियों (Winter Chutneys Unique Flavors) के बारे में. 1. आंवला की चटनी आंवला चटनी विटामिन C से भरपूर होती है, जो सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाता है. यह चटनी हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा गुड़ डालकर तैयार की जाती है. आंवला चटनी का स्वाद पराठों और चावल के साथ बेहतरीन लगता है और यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है. 2. लहसुन की चटनी लहसुन चटनी सर्दियों का पसंदीदा मसाला है, जो लहसुन, लाल मिर्च और मसालों से तैयार होती है. इसके गर्म प्रभाव और तीखे स्वाद के कारण यह बाजरा रोटियों या दाल-चावल के साथ बहुत अच्छा लगता है. यह चटनी भारतीय घरों में सर्दियों के दौरान एक अहम हिस्सा बन जाती है. 3. मूली की चटनी मूली चटनी मूली, दही, हरी मिर्च और सरसों के तड़के का बेहतरीन संयोजन होती है. मूली की मिट्टी जैसी खुशबू और इसका तीव्र स्वाद सर्दियों के भोजन को और भी स्वादिष्ट बना देता है, खासकर स्टफ्ड पराठों या चावल के साथ. इसके अलावा, मूली के ग्रेटेड टुकड़े पाचन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. 4. तिल की चटनी तिल, जिसे सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है, तिल की चटनी का स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट होता है. यह चटनी भुने तिल, इमली और मसालों से बनाई जाती है. तिल की चटनी डोसा, इडली या स्टीम्ड चावल के साथ बेहतरीन लगती है और इसमें गर्माहट देने वाले पोषक तत्व होते हैं. 5. गाजर और चुकंदर की चटनी गाजर और चुकंदर की चटनी में इन दोनों की प्राकृतिक मिठास और मसालों का बेहतरीन मिश्रण होता है. इसमें हरी मिर्च, भुने हुए मूंगफली या नारियल का भी स्वाद होता है, जो इसे क्रीमी और स्वादिष्ट बनाता है. यह चटनी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और चावल, डोसा या स्नैक्स के साथ एक बेहतरीन डिप के रूप में काम करती है. 6. धनिया-पुदीना चटनी अदरक के साथ (Winter Chutneys Unique Flavors) यह धनिया-पुदीना चटनी का सर्दियों में नया रूप है, जिसमें अदरक और नींबू का ताजगी देने वाला स्वाद मिलाया गया है. यह चटनी स्वाद में ताजगी और गर्माहट दोनों देती है. इसे पकौड़े, समोसे या सैंडविच के साथ परफेक्ट डिप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इन 6 अनोखी चटनियों का सेवन सर्दियों में न केवल आपके भोजन को और भी स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है. इन चटनियों में ताजगी, मसाले और पोषक तत्वों का बेहतरीन मिश्रण होता है, जो आपको सर्दी में गर्माहट और ताकत देता है. इन चटनियों को अपने रूटीन में शामिल करें और सर्दियों के मौसम का पूरा आनंद लें.

Winter Hair And Skin Care
Organic

Winter Hair And Skin Care: सर्दियों में इस तरह करें बाल और त्वचा की खास देखभाल, आजमाएं ये आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

Winter Hair And Skin Care: दिल्ली-एनसीआर(Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है, जिससे सर्द हवाओं और शीतलहर का खतरा बढ़ गया है. ठंड के कारण त्वचा पर चकत्ते, होठों का फटना, खुजली और एड़ियों का रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. लंबे समय तक ये समस्याएं एक्जिमा में बदल सकती हैं. ठंड में चिल ब्लास्ट से हाथ-पैरों में सूजन और जलन होने का खतरा रहता है. साथ ही, कम धूप के कारण विटामिन डी की कमी से मेलेनोमा जैसे खतरनाक स्किन कैंसर का खतरा भी हो सकता है. सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवा सिर की नमी सोख लेती है, जिससे बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाते हैं. इससे रूसी और बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है. इन समस्याओं से बचने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना फायदेमंद होता है. सुबह उठकर योग करने से शरीर और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है, जो किसी मेकअप प्रोडक्ट से संभव नहीं है. सर्दियों में त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित तेल मालिश, गुनगुने पानी का उपयोग और पोषणयुक्त आहार भी जरूरी है सर्दियों में इस तरह करे त्वचा की देखभाल (Winter Hair And Skin Care)   सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं। त्वचा रोगों से बचने के लिए रोजाना गोधन अर्क या नीम के पत्तों का सेवन करें और गेहूं के ज्वारे या गिलोय का रस पिएं। मुहांसों से राहत पाने के लिए आंवला खाएं, शीशम के पत्ते चबाएं और 30 मिनट प्राणायाम करें. त्वचा की शुष्कता दूर करने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, साबुन का इस्तेमाल कम करें और नारियल-बादाम का तेल लगाएं. अपनी दिनचर्या में सादा भोजन, खूब पानी और एलोवेरा जूस शामिल करें। योग, ध्यान और खुश रहना त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायक है. बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक समाधान   सर्दियों में बालों को झड़ने और रूखेपन से बचाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बेहद प्रभावी हैं. बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए रोजाना आंवला, एलोवेरा और गेहूं के घास का जूस पिएं. बालों पर एलोवेरा जेल लगाना और नारियल तेल में पके हुए करी पत्ते मिलाकर मालिश करना भी फायदेमंद होता है. बालों की जड़ों में प्याज का रस लगाने से बाल मजबूत होते हैं. रूसी की समस्या से निपटने के लिए खट्टी छाछ या मुल्तानी मिट्टी से बाल धोएं और नारियल तेल में बोरेक्स, नीम का रस और नींबू मिलाकर लगाएं। बालों को पोषण देने के लिए त्रिफला चूर्ण, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का हेयर पैक लगाएं. मेथी और नारियल तेल का मिश्रण बनाकर बालों में लगाएं, यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और चमक बढ़ाता है. नियमित देखभाल से बाल स्वस्थ, घने और मजबूत बनते हैं.

AI Herbal Medicine Treatment
herbal fitness tips

AI Herbal Medicine Treatment: AI से जड़ी-बूटियों का इलाज, विशेषज्ञों ने बताया कैसे होगा यह संभव

AI Herbal Medicine Treatment: आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के समावेश से जड़ी-बूटियों से इलाज की दुनिया में एक नया मोड़ आएगा. देहरादून में आयोजित विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में विशेषज्ञों ने यह स्पष्ट किया कि AI के आने से आयुष चिकित्सकों का भविष्य प्रभावित नहीं होगा. आपको बता दे कि इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि केंद्र सरकार आयुष क्षेत्र में डिजिटल ढांचे को विकसित करने पर काम कर रही है, जिससे सभी हितधारकों को लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति की प्रकृति अलग होती है. AI व ML तकनीक स्वास्थ्य प्रोफाइल का विश्लेषण कर उपचार और आहार की सिफारिश कर सकते हैं. आईआईटी जोधपुर और आयुष मंत्रालय मिलकर एआई पर काम कर रहे हैं, जिससे बीमारी के निदान और इलाज को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. इस सत्र में डॉ. प्रीति छाबड़ा और डॉ. राकेश नारायण ने भी अपने विचार साझा किए. डिजिटल तकनीकी (AI Herbal Medicine Treatment) डिजिटल तकनीकी के माध्यम से हर्बल उत्पादों की मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स आयुष उत्पादों को वैश्विक बाजार में लाने का नया अवसर प्रदान करेंगे. ई-संजीवनी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से आयुष विशेषज्ञ अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी इलाज कर सकेंगे, जिससे अधिक लोगों तक पहुंच संभव हो पाएगी. इसके अलावा, फिटनेस ट्रैकर्स और आयुर्वेदिक सिद्धांतों को जोड़कर, व्यक्ति को उनकी दिनचर्या, आहार और योगासनों के बारे में सटीक मार्गदर्शन दिया जा सकता है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा. इससे आयुष क्षेत्र को और भी विस्तार मिलेगा. काम में तनाव कम करने की नई पहल कोटेचा ने वाई-ब्रेक पहल पर चर्चा की, जो कर्मचारियों को काम के दौरान कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का अवसर प्रदान करती है. इस पहल के दौरान, कर्मचारियों को योग मुद्राओं, सांस लेने की तकनीकों और ध्यान के माध्यम से तनाव कम करने की मदद दी जाती है. कोटेचा ने बताया कि यह पहल पहले ही दस लाख से अधिक कर्मचारियों को आकर्षित कर चुकी है और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं. वाई-ब्रेक कर्मचारियों को मानसिक शांति और ताजगी प्रदान करने के लिए एक प्रभावी उपाय बन चुकी है.

Diabetes Control Tips
Organic

Diabetes Control Tips: डायबिटीज मरीज ऐसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर, इस मसाले का पानी है बेहद फायदेमंद

Diabetes Control Tips: डायबिटीज(Diabetes) के मरीज अपनी बीमारी को तो ठीक नहीं कर सकते लेकिन इसे कंट्रोल जरूर कर सकते हैं. आजकल डायबिटीज की समस्या ऐसी हो गई है जो हर दूसरे व्यक्ति को होती है. ज्यादातर लोग इस बीमारी में दवाइयां पर निर्भर हो गए हैं लेकिन आप इन्हें घरेलू तरीके से भी (Diabetes Control Tips) कम कर सकते हैं. ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की वजह से पेशाब आना प्यास लगा जैसे लक्षण महसूस होने लग जाते हैं. लाइफस्टाइल में बदलाव करके डायबिटीज को रोका जा सकता है. Diabetes Control Tips – दाल चीनी है फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी का पानी बहुत फायदेमंद है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट एंटी इन्फ्लेमेटरी ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करते हैं. आपको डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए दवाइयां की जगह पर दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए. कैसे करें सेवन अगर आपको डायबिटीज कंट्रोल करना है तो आपको दालचीनी का पानी पीना चाहिए. दालचीनी का पानी बनाने के लिए आपको इस रात भर भिगोकर छोड़ देना है और सुबह खाली पेट इस पानी को पी लेना है. इस तरह से आप काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.   कब पिएं दालचीनी का पानी दालचीनी का पानी आपको नुकसान नहीं देता है आप किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें. इस तरह से आपका मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से बूस्ट हो जाता है और गैलरी बर्न होती है. आप अपनी डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. दालचीनी के फायदे 1. दालचीनी का पानी आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.2. दालचीनी का पानी आपका वजन को कंट्रोल करता है.3. दालचीनी का पानी ब्लॉकेज की समस्या को भी दूर करता है.

Scroll to Top