Curd Toast Recipe : बच्चों के लंच में झटपट बनाकर पैक करें दही टोस्ट, जानिए क्या है आसान रेसिपी

poojamishra

poojamishra

मेरा नाम पूजा मिश्रा है और मैं मीडिया में कंटेंट राइटर के तौर पर 5 साल से काम कर रही हूं। मैंने इंडिया न्यूज़ चैनल से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल तक डिजिटल मीडिया में काम किया। इसके बाद टाइम्स नाउ में कॉन्ट्रैक्ट बेस कंटेंट राइटर के तौर पर काम की। मैं सभी बीट पर लिखती हूं पर बॉलीवुड और लाइफस्टाइल पर लिखना ज्यादा पसंद है।
Curd Toast Recipe

Curd Toast Recipe : ज्यादातर मां की शिकायत रहे यह रहती है कि उनका बच्चा लंच में दिया हुआ टिफिन बचाकर घर वापस ले आता है। यह इसलिए होता है क्योंकि बच्चे खाना खाने में आनाकानी करते हैं। अगर आप बच्चों के लंच में उनका मनपसंद चीज पैक करें तो वह टिफिन को पूरा फिनिश कर देते हैं। अगर आपका बच्चा भी हेल्दी खाना खाने में आना-कानी करता है तो आपको पौष्टिक तरीके से फास्ट फूड बना कर देना चाहिए। घर पर बना हुआ फास्ट फूड बहुत हेल्दी होता है। आज इस रेसिपी में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से आसानी से दही टोस्ट घर पर रेडी कर सकती हैं। लंच बॉक्स में जब बच्चे इस तरह का टिफिन लेकर जाते हैं तो पूरे मन से कहते हैं और यह उनके लिए फायदेमंद भी होता है।

सामग्री

एक कप दही
चार स्लाइस ब्रेड
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च
चुटकी भर हल्दी
नमक
राई
कड़ी पत्ता
घी

विधि

बच्चों की फेवरेट और टेस्टी दही टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको बड़ा सा एक बाउल लेना है और इसमें दही डालकर अच्छी तरह से इसे फेंट लेना है। दही में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों को देना जरूरी है यह खाने में बहुत हेल्दी होता है प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। आपको दही वाला टोस्ट बनाने के लिए ब्रेड से ज्यादा दही का इस्तेमाल करना है।

अब आपको इस दही में काली मिर्च पाउडर लाल मिर्च पाउडर थोड़ी सी हल्दी और नमक डाल देना है। इन सभी चीजों से दही टोस्ट का स्वाद काफी बढ़ जाता है और बच्चे इसे चाव से खाते हैं। बच्चों के लिए यह सभी चीज काफी हेल्दी होती है। अगर वह घर का बना हुआ फास्ट फूड खाएं तो इससे उनको किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

अब आपको गैस ऑन करके एक पेन में घी डालना है और कड़ी पत्ता डाल देना है। यह तड़का लगाने के लिए तरीका बहुत आसान है इससे दही टोस्ट का स्वाद बहुत बढ़ जाता है। अब आपको ब्रेड को दही के अंदर अच्छी तरह से डीप कर लेना है। अब इस ब्रेड को पैन पर डाल दीजिए हल्का सा सुनहरा होने तक पकाना है। इस तरह से आपकी दही टोस्ट रेसिपी बनाकर तैयार हो जाती है आप अपने बच्चों को इस लंच में हरी चटनी या लाल चटनी के साथ दे सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Herbal Tea Recipe: रूटीन में शामिल करें ये हर्बल चाय, जानें बनाने की विधि और इसके 5 फायदे

Herbal Tea Recipe: भारत में हर दूसरे इंसान के दिन की शुरुआत चाय साथ होती है. देश ही नहीं विदेशों में भी चाय को कई तरीकों से अपने पेय के रूप में शामिल किया जाता है.लेकिन चाय का आपके स्वास्थ्य पर भी...
Scroll to Top