Yoga : स्ट्रेस से मिलेगा छुटकारा, मूड को हैप्पी करने के लिए करें ये योगासन

poojamishra

poojamishra

मेरा नाम पूजा मिश्रा है और मैं मीडिया में कंटेंट राइटर के तौर पर 5 साल से काम कर रही हूं। मैंने इंडिया न्यूज़ चैनल से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल तक डिजिटल मीडिया में काम किया। इसके बाद टाइम्स नाउ में कॉन्ट्रैक्ट बेस कंटेंट राइटर के तौर पर काम की। मैं सभी बीट पर लिखती हूं पर बॉलीवुड और लाइफस्टाइल पर लिखना ज्यादा पसंद है।
Yoga

Yoga : योग एक ऐसी चीज है जो इंसान को फिजिकल नहीं बल्कि मेंटली भी फायदा पहुंचता है। योगा करने से आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं और मन में पॉजिटिव विचार आते हैं। ज्यादातर लोग आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से स्ट्रेस लेने लग जाते हैं डेली रूटीन गड़बड़ हो जाता है। अगर आप भी इस समय तनाव से गुजर रहे हैं तो नीचे बताए गए योगासन आपके लिए फायदेमंद है काफी हद तक आप अपने मूड को इंप्रूव कर सकते हैं। यह सभी योगासन ना आपका स्ट्रेस दूर करेगा बल्कि आपको फिजिकल और मेंटल हेल्थ बूस्ट करने का काम करेगा सेहत के लिए यह काफी असरदार है और इसके परिणाम भी काफी बेहतरीन है।

अनुलोम विलोम

अगर आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं तो अनुलोम विलोम बेहतर है। यह दिमाग को शांत करने का काम करता है इस एक्सरसाइज को करने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इस योगासन की मदद से आप स्ट्रेस को आसानी से खत्म कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है जो स्ट्रेस को दूर करता है यह आपकी मेंटल हेल्थ को पॉजिटिविटी देता है। बाबा रामदेव इस योगासन को लेकर कई बड़े फायदे बताते हैं आपको यह चार से पांच बार करना चाहिए। जब आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो पूरा दिन एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करते हैं।

शवासन

यह योगासन आपको डेली रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए इसे करने से आपका दिमाग शांत रहता है। शवासन की मदद से आप स्ट्रेस और एंजायटी की समस्या से दूर रहते हैं काफी हद तक आपको रिलैक्स फील होता है। यह योगासन आपको फिजिकल और मेंटली फिट रखता है।

वज्रासन

वज्रासन आपके स्ट्रेस को पूरी तरह से खत्म कर देता है इस आसन को करने से साउंड स्लीप बेहतर होता है और स्ट्रेस रिलीज होता है। इस एक्सरसाइज को आपको रोजाना करना चाहिए ताकि आप फिट रहें। इस योगासन को करने के अपने कई बड़े फायदे होते हैं आप इसे पूरे परिवार को करने की सलाह दें।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Herbal Tea Recipe: रूटीन में शामिल करें ये हर्बल चाय, जानें बनाने की विधि और इसके 5 फायदे

Herbal Tea Recipe: भारत में हर दूसरे इंसान के दिन की शुरुआत चाय साथ होती है. देश ही नहीं विदेशों में भी चाय को कई तरीकों से अपने पेय के रूप में शामिल किया जाता है.लेकिन चाय का आपके स्वास्थ्य पर भी...
Scroll to Top